बेगुसराय, जुलाई 28 -- Begusarai News: भगवानपुर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार सुबह नवटोलिया से एक महिला को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि नवटोलिया में छापेमारी कर एक घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने उदय चौधरी की पत्नी आशा देवी को गिरफ्तार कर लिया। शराब को प्लास्टिक के कंटेनरों में रखा गया था। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया। गिरफ्तार महिला को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...