Begusarai News: देसी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
बेगुसराय, सितम्बर 23 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर गांव में पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हसनपुर बागर निवासी जुली देवी और करण कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुर बागर में देसी चुलाई शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम सशस्त्र बल के जवानों के साथ बताए गए स्थल पर पहुंची और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर में रखी कोल्ड ड्रिंक की हरे और उजले रंग की दो बोतलों से कुल तीन लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में उत्पाद एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.