बेगुसराय, अगस्त 2 -- Begusarai News: भगवानपुर। तेयाय ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से देसी शराब के तीन धंधेबाज को 16 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया कि गुप्त सूचना पर अतरूआ गांव में छापेमारी कर सिकंदर चौधरी के पुत्र अंकित कुमार को उसके घर से दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मल्हीपुर निवासी कारी साह के पुत्र सुरेंद्र साह एवं स्व. बौकु यादव के पुत्र श्याम यादव को महेशपुर ठाकुरबाड़ी के पीछे से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से कुल 14 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितो को अग्रिम कार्रवाई के लिए व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...