बेगुसराय, अगस्त 9 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। देसी कट्टा रखने के मामले में किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर के प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन पर दो नाबालिग छात्रों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। स्कूल के नवम वर्ग के दोनों आरोपित छात्रों को रविवार को किशोर न्यायालय बेगूसराय में भेज दिया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने दी है। बताते चलें कि शनिवार को प्रखंड के पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर में शिक्षक ने वर्ग नवम में एक नाबालिग छात्र की कमर में देसी कट्टा देखा था। इस मामले में उक्त छात्र के अलावा उसके दोस्त व इसी वर्ग के छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...