Begusarai News: देसी कट्टा के साथ महिला गिरफ्तार
बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: बखरी। नगर क्षेत्र के गोढिहारी मोहल्ला से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गोढिहारी निवासी सिकंदर सहनी की पत्नी शुलो देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.