Begusarai News: देवपुरा मध्य विद्यालय में तिथि भोजन का आयोजन
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: नावकोठी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवपुरा में बुधवार को तिथि भोजन का आयोजन किया गया। विधान चन्द्र भारती की माता के निधन के उपरांत उनकी स्मृति में बच्चों के लिए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई। विद्यालय में बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य तथा आयोजक परिवार के सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने तिथि भोजन की पहल को बच्चों के बीच सामाजिक सहभागिता और संवेदनशीलता की भावना विकसित करने वाला बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.