बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- Begusarai News: बीहट। विद्युत शक्ति उपकेन्द्र देवना में शनिवार को 33 केवी मेंटेनेंस वर्क को लेकर उपकेन्द्र से जुड़े कई फीडर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति दो घंटे के लिए बाधित रहेगी। जेई केशव कुमार ने बताया कि 11केवी इंडस्ट्रियल, पपरौर, केशावे और कृष्णा फीडर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक के लिए बाधित रहेगी। जेई ने उपभोक्ताओं से बिजली संबंधी जरूरी कार्य शटडाउन से पहले करने की अपील की है, ताकि शटडाउन के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नगरनौसा पावर हाउस से जुड़े फीडरों में तीन घंटे बिजली बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...