Begusarai News: दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की प्रतीक थीं इंदिरा गांधी
बेगुसराय, नवम्बर 19 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जिला कांग्रेस भवन में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला संगठन महासचिव हारून रशीद खान ने कहा कि इंदिरा गांधी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों के हित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: राष्ट्र के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.