Begusarai News: दूसरे विभाग की 20 जर्जर सड़कें निगमवासियों को दे रहा दर्द
बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में दूसरे विभाग की 20 सड़कें जर्जर हालत में हैं। इन सड़कों पर संबंधित विभाग का ध्यान नहीं है। जबकि निगम प्रशासन की मजबूरी है कि वैसी सड़कों को निगम के द्वारा न तो मरम्मत कराया जा सकता है न ही नवनिर्माण। सड़क के मामले में विकास कार्य में फंसे इस पेंच की गुत्थी सुलझाने के लिए मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने कई बार डीएम से लेकर विभागीय स्तर पर पत्राचार किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दुर्गा पूजा से लेकर विभिन्न पर्वों को देखते हुए मुख्य पार्षद ने एक बार फिर से सोमवार को डीएम से मिलकर पत्र देकर नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित अन्य विभागों की वैसी जर्जर सड़क के समाधान के लिए ध्यान आकृष्ट कराया है। डीएम को दिये गये पत्र में मुख्य पार्षद ने कहा है कि निगम क्षेत्र में नगर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.