बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी की पूर्व संध्या रविवार को झमटिया घाट पर गंगाजल भरने शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने यहां से गंगाजल भरकर समस्तीपुर जिले के विद्यापति धाम, थानेश्वर स्थान, बेगूसराय जिले के बाबा हरिगिरी धाम समेत विभिन्न शिवालयों के लिए पांव- पैदल व विभिन्न वाहनों से प्रस्थान किया। यह भी पढ़ें- दूसरी सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे शिवालय धार्मिक क्रियाकलाप शाम करीब 6:00 बजे के बाद समस्तीपुर की दिशा से बछवाड़ा जंक्शन पर आने वाली सभी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों से बड़ी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उतरती दिखी। देर शाम तक बछवाड़ा जंक्शन से स्टेशन रोड व बछवाड़ा बाजार होते हुए झमटिया स्नान घाट तक कांवरियों का रैला सा चल रहा था। झमटिया घाट व आसपास ...