बेगुसराय, अगस्त 9 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। सावन का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है ठीक उसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ भी बाबा हरिगिरि धाम में बढ़ती जा रही है। सावन माह के दौरान अब तक लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर चुके हैं। साथ ही, इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खास, आम सभी बाबा भोले की पूजा अर्चना रमे हुए हैं। रंग - बिरंगे परिधानों से सुसज्जित होकर शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। बोल बम और हर हर महादेव की गगनभेदी नारों के बीच भोले के जयघोष और धूप अगरबत्ती की सुगंध से खुशबू से पूरा माहौल भक्तिमय से परिपूर्ण बना हुआ है। यह भी पढ़ें- गढ़पुरा चौक से बाबा हरिगिरिधाम तक चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजरश्रद्धालुओं का जन सैलाब दूसरी सोमवारी को लेकर भारी संख्या में शिव सिमरिया से गंगाजल लाने के लिए रविवार ...