Begusarai News: दूसरी सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे शिवालय
बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: बेगूसराय/गढ़पुरा, हिन्दुस्तान टीम। सावन की दूसरी सोमवारी पर जिले भर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु अहले सुबह ही अपने निकट गंगा तट और पोखरों में स्नान कर गंगाजल भरकर भगवान भोले को जल अर्पित करने के लिए मंदिरों की ओर रवाना हो गए। शहर के काली स्थान चौक स्थित शिव मंदिर, कर्पूरी स्थान, सर्वोदयनगर, अम्बेदकर चौक, लोहियानगर समेत विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। इधर, गढ़पुरा प्रखंड स्थित बाबा हरिगिरिधाम में सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। रात के 10:30 बजे से ही कांवरियों का जत्था गंगाजल लेकर बाबा हरिगिरिधाम पहुंचना शुरू कर दिया था। इस दौरान बाबा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.