बेगुसराय, जुलाई 31 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के राजकीयकृत डिग्री कॉलेज, नावकोठी के अध्ययन केंद्र अकहा-ररिऔना में स्नातक नामांकन की दूसरी सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- डीवीएनपीजी ने जारी की बीए-बीकॉम प्रवेश मेरिट सूचीप्रवेश प्रक्रिया का विवरण प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी सूची में राजनीति विज्ञान की 4 सीटों के विरुद्ध 2, इतिहास की 11 सीटों के विरुद्ध 7 तथा हिंदी की 14 सीटों के विरुद्ध 12 छात्रों ने नामांकन कराया। इसके साथ ही अब तक राजनीति विज्ञान में कुल 40, इतिहास में 38 तथा हिंदी में 49 छात्रों का नामांकन हो चुका है।शिक्षा व्यवस्था से संबंधित मुद्दे उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में समाजशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, हिंदी एवं राजनीति विज्ञान सहित छह विषयों...