बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: लाखो। भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने 15 वर्षीय अल्पसंख्यक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाओं पर रोक लगाने में सरकार विफल रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की मांग की। दिवाकर प्रसाद ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी आंदोलन तेज करेगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: अपहरण बाद घर ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...