Begusarai News: दुलरुआधाम परिसर बना है बदमाशों का सेफ जोन
बेगुसराय, नवम्बर 27 -- Begusarai News: बरौनी। स्थानीय दुलरुआ धाम परिसर इन दिनों बदमाशों के लिए सेफ जोन बना हुआ है। इसको लेकर गत माह आरपीएफ व जीआरपी ने दुलरुआ धाम पोखर पर संयुक्त रुप से स्टोन प्लांटिंग व अपराध नियंत्रण के लिए जोर शोर से जन जागरूकता अभियान भी चलाया। विदित हो कि बरौनी स्थित दुलरुआ धाम परिसर रेल अपराध से जुड़े बदमाशों का सेफ जोन माना जाता है। बदमाशों द्वारा इसी जगह से अपराध की योजना भी बनाई जाती है। इसी को लेकर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व अन्य स्थिति की पुलिस को त्वरित सूचना देने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.