Begusarai News: दुर्घटना का सबब बना है बरौनी का मिरचईया चौक
बेगुसराय, जुलाई 17 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी के मिरचईया चौक के निकट हमेशा ईरिक्शों का जमावड़ा लगा रहता है।जो लगातार दुर्घटना को आमंत्रण देता रहता है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है।ई रिक्शा चालकों द्वारा अपनी वाहन को खाली जगह पर नहीं लगा कर अपनी अपनी वाहन को चौक चौराहों के पास खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाता है।इस दौरान अन्य वाहनों की भी काफी भीड़ बढ़ जाती है। इस चौक पर कई बार बड़ी दुर्घटना में लोगों की मौत भी हो चुकी है।स्थानीय फुलवड़िया थाना की पुलिस भी इस ओर उदासीनता वरत रही है। इससे स्थानीय लोगों में काफ़ी रोष बना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.