Begusarai News: दुर्गा पूजा को लेकर गढ़पुरा में शांति समिति की बैठक
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: गढ़पुरा। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गढ़पुरा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अखिलेश्वर कुमार और इंस्पेक्टर राम कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, जनप्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच, बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में प्रशासन ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, बैरिकेडिंग और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीजे की तेज आवाज पर प्रतिबंध, अश्लील गानों पर रोक, लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Nawada News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.