बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- Begusarai News: मंझौल। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को एसडीएम अमित कुमार सिंह एवं एसडीपीओ अमरकांत के नेतृत्व में प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च मंझौल अनुमंडल मुख्यालय में संपूर्ण बाजार, सत्संग चौक, पुस्तकालय चौक, नित्यानंद चौक और स्टेट हाईवे होते हुए बखरी रोड तक पहुंचा। फ्लैग मार्च में मंझौल थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...