Begusarai News: दुर्गापूजा को लेकर बलिया में निकला फ्लैग मार्च
बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: बलिया। दुर्गापूजा के मद्देनजर रविवार की शाम बलिया अनुमंडल प्रशासन की ओर से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। नेतृत्व प्रशिक्षु आईएएस सह एसडीओ अजय यादव ने किया। फ्लैग मार्च बलिया थाना से निकलकर पटेल चौक, बलिया बाजार और लखमिनिया बाजार होते हुए वापस पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण कर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ अजय यादव ने बताया कि 19 एवं 20 अक्टूबर को मेला तथा 21 अक्टूबर को विसर्जन निर्धारित है। सभी पूजा समितियों को 22 अक्टूबर की रात आठ बजे तक हर हाल में विसर्जन पूरा करने का निर्देश दिया गया है क्योंकि 23 अक्टूबर को एमएलसी का चुनाव होना है। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली में 16 से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव फ्लैग मार्च में डीएसपी सुबोध कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.