बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र में दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन की ओर से नावकोठी थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि पूजा के दौरान शांति और सौहार्द्र कायम रहे। जारी सूची के अनुसार, नावकोठी थाना रिजर्व सह मोबाइल दल की जिम्मेदारी बीडीओ राहुल रंजन को दी गई है। वहीं, नावकोठी पुरानी दुर्गा समिति में राजस्व अधिकारी लवली कुमारी, नावकोठी फील्ड दुर्गा स्थान में बीएओ रोशन कुमार तथा नावकोठी बाजार में सीओ मुकेश कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: सुरक्षा की होगी पुख्ता व्...