Begusarai News: दुकान का ताला तोड़ रुपए व सामानों की चोरी
बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- Begusarai News: नावकोठी। नावकोठी बाजार में सोमवार की रात चोरों ने एक गुमटीनुमा दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित गुटखा और अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना का पता मंगलवार की सुबह दुकानदार के दुकान पर पहुंचने पर चला। इस मामले में हसनपुर बागर निवासी पीड़ित हारूण ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात वह अपनी दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था। मंगलवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो गुमटी का ताला टूटा हुआ पाया। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर गल्ले में रखे 500 रुपये नकद, इलायची की 21 पुड़िया और अन्य सामान गायब मिले। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.