Begusarai News: दुकानदार को गोली मारने की धमकी देनेवाला धराया
बेगुसराय, नवम्बर 3 -- मंझौल में धमकी का मामला सुलझा Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल बाजार में ज्वेलरी दुकानदार को दिनदहाड़े गोली मारने की धमकी देने का मामला पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सुलझा दिया है। एसडीपीओ अमरकांत के नेतृत्व और थानाध्यक्ष मो फैसल अहमद अंसारी की त्वरित कार्रवाई में मुख्य आरोपित को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपित की पहचान सचिन कुमार पिता निरंजन महतो साकिन कोरिया हैबतपुर, थाना मुफस्सिल के रूप में हुई है। बताते चलें कि सोमवार शाम करीब 4:45 बजे मंझौल पंचायत निवासी 33 वर्षीय विकास कुमार अपनी ज्वेलरी दुकान पर बैठे थे। तभी तीन अज्ञात युवक एक नथिया बेचने आए। विकास कुमार ने जब नियमानुसार कागज मांगा तो आरोपित भड़क उठे। एक युवक बोला कि कागज से तुमको क्या मतलब, सामान लो और पैसा दो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.