बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- त्योहारों पर घर वापसी की चुनौती Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। दिल्ली सहित अन्य महानगरों में नौकरी करने वाले लोग दीपावली व छठ पर्व पर घर आने लगे हैं। बेगूसराय जिले व आसपास के इलाकों के कई परिवारों के लिए त्योहारों की तैयारी के साथ परदेसियों के आगमन का इंतजार भी शुरू हो जाता है। लेकिन, ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से घर लौटने की योजना बनाने वाले परदेसियों के समक्ष त्योहारों पर घर आना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। दीपावली व छठ पर्व के नजदीक आते ही दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले बिहार के लोगों की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो जाता है। बेगूसराय व आसपास के जिलों के लाखों लोग रोजगार, कारोबार व शिक्षा को लेकर दिल्ली व आसपास के इलाकों में रहते हैं। उनके लिए त्योहार पर घर पहुंचना वर्षों से परंपरा से जुड़ा है। लेकिन, ...