Begusarai News: दीपावली व छठ को लेकर सफाई व्यवस्था हुई शुरू
बेगुसराय, नवम्बर 4 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद में दीपावली व छठ पर्व त्योहारों को लेकर साफ सफाई पर युद्धस्तर से फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा बरौनी नगर परिषद में निपनियां मधुरापुर, इमलीघाट ,क्रांति घाट, शांति घाट, जगदंबा पोखर, दुलरुआ धाम, बख्तर स्थान सहित 11 छठ घाटों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही छठ घाटों पर लाइटिंग, पंडाल, चेंज रूम, रौशनी व बेरिकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी।साथ ही छठ व्रतियों के संरक्षा व सुरक्षा को लेकर भी बंदोबस्त किया जाएगा। कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के इलाकों में निरीक्षण कर साफ सफाई का सघन जायजा लिया।और संवेदकों को पर्व त्योहारों में साफ सफाई को बेहतर ढंग से कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Palamu News: दीपावली-छठ पर विशेष सफाई नगर निगम का दायित्व : महापौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.