बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद में दीपावली व छठ पर्व को लेकर साफ सफाई पर युद्धस्तर से फोकस किया जा रहा है।साथ ही जगह जगह लाइट भी लगाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार ने शुक्रवार को बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के इलाकों में निरीक्षण कर साफ सफाई का सघन जायजा लिया और संवेदकों को पर्व त्योहारों में साफ सफाई को बेहतर ढंग से कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया है। फिलवक्त सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनी है।कूड़ा कचरों को जगह जगह से हटाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...