बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। छौड़ाही दक्षिणी मंडल में दीपावली के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक के साथ आयोजित दीपावली मिलन समारोह में चेरियां बरियारपुर के जदयू विधायक अभिषेक आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मंडल के कार्यकर्ताओं को मिठाई एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक अभिषेक आनंद ने कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ही संगठन मजबूत होता है।उन्होंने एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच आपसी समन्वय,सहयोग और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। अध्यक्षीय संबोधन में मंडल अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और उत...