Begusarai News: दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए कैंप 23 व 25 को
बेगुसराय, अगस्त 20 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड परिसर में जनकल्याण योजनाओं को लेकर दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि जिन दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं बना है, उनके लिए कैंप लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निर्देश दिया गया है कि 23 अगस्त एवं 25 अगस्त 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही में सुबह 10:00 से शिविर प्रारंभ हो जाएगा। डॉ. श्री कुमार ने प्रमाणपत्र से वंचित प्रखंड क्षेत्र के तमाम दिव्यांग लाभुकों से आवेदन ऑनलाइन कर कैंप का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.