बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा पश्चिम वार्ड संख्या-05 में पंसस अनिता झा के संयोजकत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शोषित, पीड़ित, वंचित एवं दिव्यांगजनों के कल्याण तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा की गई। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि शोषित, पीड़ित एवं वंचित लोगों का विकास भाजपा का मुख्य लक्ष्य है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। पंसस अनिता झा ने कहा कि सरकारी खजाने पर सबसे पहले दिव्यांगजनों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः' के मूलमंत्र पर कार्य करती है। यह भी पढ़ें- Ara News: सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवाभाव, नश...