बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: बीहट। दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता रामसुमिरन पासवान को उनके द्वादश कर्म पर श्रद्धांजलि दी गई। केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, पूर्व विधायक रामरतन सिंह, प्रहलद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व मु ख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, दिलीप कुमार, रामसागर सिंह, रामसुंदर सिंह, यशस्वी आनंद, कृष्णनंदन पासवान, हरेराम पासवान समेत अन्य ने तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुरेश पासवान एवं उनके टीम के द्वारा कीर्तन व भजन के जरिये श्रद्धांजलि दी गई। अवकाशग्रहण के उपरांत भाजपा से जुड़कर समाजिक सरोकार से जुड़ें कार्यो में स्मृतिशेष श्रीपासवान बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...