Begusarai News: दिवंगत खिलाड़ी रतीश नायर को दी श्रद्धांजलि
बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: बीहट। बीहट स्टूडेन्ट क्लब के मैदान में खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रतीश नायर को श्रद्धांजलि दी। कमल वत्स, धीरेन्द्र कुमार समेत अन्य खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कमल वत्स ने बताया कि बीहट स्टूडेन्ट क्लब से भी रतीश नायर का गहरा जुड़ाव था। उनका निधन महज 42 वर्ष की आयु में बीमारी की वजह से 21 अगस्त को हो गया था। वे केरल के रहने वाले थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.