Begusarai News: दिल्ली में मजदूरी करने गए बखरी के युवक की इलाज के दौरान मौत, टीबी से पीड़ित था 22 वर्षीय मो. आरिफ,
बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता दिल्ली के गांधी नगर में मजदूरी करने गए थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी 22 वर्षीय मो. आरिफ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की अहले सुबह उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता को पहले ही खो चुके आरिफ की असमय मौत से ग्रामीण भी गमगीन हैं। मृतक सिमरी गांव निवासी स्वर्गीय जमीर का पुत्र मो. आरिफ बताया गया है। जानकारी के अनुसार, आरिफ गांव के कुछ अन्य युवकों के साथ दिल्ली के गांधी नगर में रहकर मजदूरी करता था। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहा था। उसे छाती में तेज दर्द और बुखार की शिकायत थी। सोमवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसके साथियों ने उसे गांधी नगर के नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.