बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 10 निवासी मो. इस्लाम के 30 वर्षीय पुत्र मो. इरशाद की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शव बरौनी पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार मो. इरशाद दिल्ली में ऑनलाइन ब्लैंकेट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। गत 5 अक्टूबर की देर रात जब वह काम से घर नहीं लौटा तो दिल्ली में ही रहकर पढ़ाई कर रहे उसके छोटे भाई मो. इरफान ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस से इसकी शिकायत की। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मो. इरफान अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचा जहां घायल युवक की पहचान इरशाद के रूप में की गई । परिजनों का कहना है कि ...