Begusarai News: दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बेगुसराय, सितम्बर 16 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहसारा में पूर्व मुखिया रवीन्द्र सिंह के घर के सामने खड़ी बाइक मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़ित पहसारा निवासी रविकान्त सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्रे रंग की हीरो स्प्लेन्डर बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर09 एयू 2979 दरवाजे के सामने खड़ी की थी और अपने कार्य में व्यस्त हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे से 10:25 बजे के बीच अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया। काम समाप्त होने के बाद बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की सूचना नावकोठी थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.