बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। रामदीरी-सिंहमा दियारा कृषक संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को अंचलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता कांग्रेस आई के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने की। इस दौरान किसानों ने थाना नंबर 426, सिंहमा बरारी बंदोबस्ती की जमीन के दाखिल-खारिज पर कथित मौखिक रोक लगाए जाने के खिलाफ शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अंजान ने कहा कि शासन-प्रशासन का रवैया जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1970-71 में तत्कालीन मुंगेर जिला अधिकारी के आदेश पर उक्त भूभाग की नापी कराई गई थी। इसके बाद जमाबंदी कायम कर लगान निर्धारित किया गया और नक्शा तैयार किया गया। किसानों के अनुसार तब से वे नियमित रूप से राजस्व का भुगतान कर रहे है...