बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। पुलिस ने शनिवार को थाना परिसर के समीप एनएच-31 पर से वाहन चेकिंग के दौरान एक थार गाड़ी से करीब 20 लाख रुपये की कीमत का अवैध स्मैक बरामद किया। पुलिस ने मौके पर से थार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान रघुनाथपुर निवासी पप्पू यादव के पुत्र सन्नी कुमार के रुप में की गयी है। बताया कि जिला आसूचना इकाई से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने जब उक्त थार गाड़ी की तलाशी ली तो करीब 280 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बताया कि बरामद अवैध स्मैक की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है ताकि स्मैक के अवैध धंधे के नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।

हिंदी हिन्दु...