Begusarai News: तेज हवा के झोंकों से ईख की फसल धराशायी
बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई भाार वर्षा से ईख की फसल धराशायी हो गई, जिससे किसानों को क्षति होने की आशंका है। इस क्रम में नारायण पीपड़, परोड़ा, ऐजनी, सांवत, सिहमा, मालपुर सहुरी समेत सभी 10 पंचायतों के दर्जनों गांवों के बहियारों में लगी ईख फसलों के गिरने की खबर है। नारायण पीपड़ ग्राम के किसान राजीव रंजन राय, मनिष कुमार राय, वेद प्रकाश राय, छौड़ाही के किसान मनोज राय, अरुण कुमार यादव, रामपुर कचहरी के किसान चंदन कुमार सिंह, सुधिर कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि किसानो ने बताया कि ईख के फसलों के धारासायी होने से फसल का वजन कम हो जाता है वहीं चूहा लगने की संभावना ज्यादा हो जाती है जिससे फसल आधी हो जाती है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बारिश से दशहरा मेले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.