Begusarai News: तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से मुखिया पुत्र गंभीर रूप से जख्मी
बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के सैदपुर चौक स्थित पंचायत सरकार भवन विष्णुपुर के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से स्थानीय मुखिया प्रभा देवी के पुत्र चंदन पोद्दार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
घटना का विवरण बताया जाता है कि नावकोठी की ओर से तीन हाई स्पीड बाइक पर दो-दो युवक सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान पंचायत सरकार भवन के सामने सड़क पार कर रहे चंदन पोद्दार को एक बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी। आरोप है कि दूसरी बाइक चंदन के शरीर पर चढ़ते हुए निकल गई। घटना के बाद चौक पर मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर एक बाइक सवार को पकड़ लिया जबकि दो अन्य बाइक सवार फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.