Begusarai News: तेघड़ा बाजार में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई
बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बाजार में सड़कों पर अतिक्रमण के कारण बढ़ती परेशानी और जाम की समस्या के बीच सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। सड़क की जमीन पर दुकानें और अस्थायी स्ट्रक्चर बनाए जाने से मुख्य मार्ग समेत आसपास की सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा था। एसडीएम नीरज कुमार सिन्हा के निर्देश पर नगर परिषद और अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड, मस्जिद चौक और आसपास की दुकानों के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क की जमीन पर बनाए गए स्ट्रक्चर और गलत तरीके से लगाई गई दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहीं नगर कार्यपालक अधिकारी रेशु कुमारी ने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि बाजार को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसी के अन्तर्गत कार्रवाई की गई।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.