बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बाढ़ का पानी फिर से बढ़ने के बाद बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ा है। छिड़काव नहीं होने से चारों ओर बदबू एवं नमी के कारण लोगों में टायफॉयड, दस्त बुखर आदि का प्रकोप अधिक हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में छिड़काव नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है।

राहत कार्यों की कमी बिसौआ, आधारपुर के बिनलपुर, नगर परिषद क्षेत्र के मधुरापुर दक्षिण टोले एवं निपनिया मधुरापुर के साथ बरौनी-दो पंचायत के बख्तर स्थान आदि स्थानों पर पानी घरों में घुस गए हैं। लोगों ने बताया कि राहत कार्य बंद कर दिया गया। छिड़काव नहीं हो रहा है। साथ ही, मेडिकल कैंप भी नियमित रूप से काम नहीं कर रहे हैं। घर में नमी रहने के कारण रहना मुश्किल हो रहा है। पीड़ितों ने बताया कि पानी घर से निकलने पर राहत शिविर बंद कर दिए गए थे ...