बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। नावकोठी, रजाकपुर, पहसारा, हसनपुर बागर, समसा, विष्णुपुर सहित विभिन्न गांवों के शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, फूल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: सावन के तीसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ी ...