बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: नावकोठी। बिजली चोरी की रोकथाम के लिए महेशवाड़ा पंचायत में छापेमारी अभियान चलाया गया। जेई विमल कुमार साहा ने तीन अलग अलग बिजली चोरी की घटनाओं में संलिप्त तीन व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जेई ने बताया कि महेशवाड़ा पंचायत के वार्ड 05 के राज कमल द्वारा मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था। इससे नार्थ पावर ड्रिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 35,079 रुपये राजस्व का घाटा हुआ है। इसी वार्ड के दिलीप कुमार झा द्वारा बिजली ऊर्जा का अवैध रूप से उपयोग करते हुए पकडा गया। इससेबिजली कंपनी को 16,044 रूपये का नुकसान हुआ। वार्ड संख्या 02 के जालो यादव द्वारा मीटर के सर्विस तार के साथ छेड़छाड़ कर पशुशाला में विद्युत ऊर्जा का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था।।इससे कंपनी ...