Begusarai News: तीन दिनों से 10वीं का छात्र लापता
बेगुसराय, अगस्त 2 -- Begusarai News: नावकोठी। पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या-05 से दिनेश चौधरी का पुत्र दिलीप कुमार तीन दिनों से लापता है। वह यूएचएस प्लस टू स्कूल, अकहा ररिऔना में कक्षा दसवीं का छात्र है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां उषा देवी ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई है। बताया है कि शुक्रवार सुबह दिलीप रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद भी वह अब तक घर वापस नहीं लौटा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.