Begusarai News: तीज व्रत की शुरुआत, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बेगुसराय, सितम्बर 13 -- Begusarai News: मटिहानी। प्रखंड क्षेत्र के चाक, छितरौर, खोरमपुर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर रविवार को तीज व्रत एवं चौरचन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नवविवाहित महिलाओं के तीन दिवसीय तीज व्रत की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई। परंपरा के अनुसार महिलाएं गंगा किनारे से पवित्र मिट्टी पैला में भरकर घर ले गईं। सोमवार की रात शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी तथा मंगलवार सुबह पूजा सामग्री का गंगा में विसर्जन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चौरचन व तीज पर्व को लेकर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Deogarh News: सुहागिनों का दो दिवसीय तीज व्रत आरंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.