बेगुसराय, अगस्त 11 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर पांच में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना ठप पड़ी है। तकनीकी खराबी के कारण योजना का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे वार्ड के करीब दो हजार लोगों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। स्थानीय उपभोक्ता ललित पासवान, राजेश झा, चमरू पासवान, श्रवण कुमार, रामबदन साह आदि ने बताया कि नल-जल योजना बंद रहने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पानी की आपूर्ति बंद रहने से मोहल्लेवासियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सन्हौला के सात वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था बाधित पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह ने बताया कि योजना में तकनीकी खराबी की जानकारी विभा...