Begusarai News: डॉ. रामरेखा ने रचना में आम लोगों की तकलीफों को उजागर किया
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: बेगूसराय/गढ़पुरा, हिटी। बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह स्मारक महाविद्यालय गढ़पुरा में गुरुवार को साहित्यिक गोष्ठी आयोजित कर व्यंग्य लेखक डॉ. रामरेखा सिंह (महासचिव, दिनकर स्मृति न्यास) को महाविद्यालय परिवार की ओर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार सिंह ने गोष्ठी का संचालन करते हुए कहा कि डॉ. रामरेखा सिंह ने व्यंग्य विधा के माध्यम से आम लोगों की तकलीफों को उजागर किया है। शब्दों की मारक क्षमता तोप से भी बड़ी होती है। अध्यक्षता करते हुए जिला साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सीताराम सिंह प्रभंजन ने कहा कि डॉ. रामरेखा सिंह की रचनाओं में न सिर्फ प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार, गंदगी और असंवेदनशीलता पर चर्चा है, बल्कि समाज के ढहते, बिगड़ते चरित्र पर भी गंभीर चिंता है। जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष चितरंजन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.