बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: बरौनी। सेंट ज्यूड्स विद्यालय में गुरुवार को भारत के महान वैज्ञानिक, प्रख्यात शिक्षाविद्, दूरदर्शी विचारक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के संघर्षपूर्ण जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों, अनुशासन, सादगी, राष्ट्रप्रेम व शिक्षा के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराया गया। बताया गया कि डॉ. कलाम केवल भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि करोड़ों युवाओं के मार्गदर्शक, विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक और एक विकसित, आत्मनिर्भर व सशक्त भारत के स्वप्नद्रष्टा भी थे। मौके पर चेयरमैन शंकर कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर ओम नारायण, एकेडमिक डायरेक्टर राहुल कुमार, प्राचार्य संतोष पाण्डेय आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: डॉ. कलाम ने भारत ...