बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना क्षेत्र के पिपराडीह वार्ड 11 निवासी भरत सिंह के पुत्र संत कुमार के आवास से डेमो कार चोरी हो गई। इस संबंध में कंपनी के एक्स मार्ट मैनेजर अभिषेक कुमार ने गढ़हरा थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आवेदक ने बताया है कि 2 जुलाई की शाम हमारे शो रूम से डेमो कार को टेस्ट ड्राइव के लिए संत कुमार ले गए। बताया कि कार टेस्ट ड्राईव के लिए ग्राहक को उसके लाइसेंस एवं आईडी के आधार पर दी जाती है। रात हो जाने की वजह से ग्राहक गाड़ी अपने घर ले गए और सो गए। जब सुबह उठकर देखे तो गाड़ी गायब थी। इधर, थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...