बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत नगर गढ़हरा वार्ड संख्या 16 गोढ़ीयारी टोला के दो युवक के स्नान के दौरान भोला घाट सिमरिया नदी में डूबे करीब पांच दिन बीत गए,लेकिन एसडीआर एफ टीम अभी तक लापता अंकित और शिवम को नहीं खोज पाई है। वहीं पीड़ित राम प्रताप सहनी, कुंदन कुमार, राजेश सहनी, वार्ड पार्षद निभा मिश्रा आदि ने कहा कि विशेष टीम के द्वारा खोजबीन के मामले में स्थानीय प्रशासन उदासीन रवैया अपनाया हुआ है। तीन अक्टूबर की सुबह स्नान के दौरान दोनों मित्र नदी में डूब गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...