Begusarai News: डूबे बुजुर्ग का शव बरामद
बेगुसराय, अगस्त 11 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल। थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिम गांव के समीप सोमवार की शाम गंगा नदी के ढाब में नहाने के दौरान डूबे पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी 70 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मण चौधरी का शव मंगलवार की सुबह बरामद हुआ। गोताखोर अजीत कुमार के नेतृत्व में कई स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। सीपीआई अंचल सचिव पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, मुखिया पूनम देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गंगा नदी के ढाब में वृद्ध डूबा, तलाश जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.