Begusarai News: डूबे किशोर का शव बरामद, परिजनों में कोहराम
बेगुसराय, सितम्बर 5 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल। गुरुवार को थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे मुंगेर जिला टीकापुर निवासी संतोष महतोक के 12 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार का शव शनिवार को घाट से करीब 250 मीटर दूर गंगा नदी से बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में ले पोस्टमार्टम के बेगूसराय भेज दिया। परिजनों ने बताया कि किशोर अपनी माँ के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर नानी घर आया था। जिस दिन वह डूबा था, उसी दिन अपने घर जाने वाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.